Register
Login
नई दिल्ली. विश्वहिन्दू परिषद ने गुजरात की नरेन्द्र मोदी सरकार पर हिन्दू धर्मगुरु आसाराम बापू का उत्पीडन करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी उच्च कमान को इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए। शंकराचार्य वासुदेवानन्द सरस्वती और विहिप अध्यक्ष अशोक सिंहल ने आज एक बयान में आरोप लगाया कि गुजरात पुलिस आसारामवापू को हत्या के मामले में फंसाने की कोशिश कर रही है जिसे हिन्दू समाज बर्दाश्त नहीं करेगा१ उन्होंने कहा कि पुलिस को आसाराम बापू और उनके अनुयाइयों का उत्पीडन बंद कर हत्या के मामले के वास्तविक अपराधी को गिरफ्तार करना चाहिए। वक्तव्य में आसाराम बापू के आश्रम को ध्वस्त करने की योजना की आलोचना करते हुये राज्य सरकार से आग्रह किया है कि वह बापू के आश्रम के सूरत में आयोजित होने वाले आगामी वाíषकोत्सव को शांति पूर्वक सम्पन्न होने दे।
http://www.bhaskar.com/2009/12/23/091223183851_narendra_modi.html