Sant Shri Asharamji Ashram
Official Website
|
|
40+ Years, Over 425 Ashrams, more than 1400 Samitis and 17000+ Balsanskars, 50+ Gurukuls. Millions of Sadhaks and Followers.
|
|
|
| जहाँ हरि का भजन होगा वहाँ कर्फ्यू नहीं लगेगाः दैनिक जागरण-उत्तरप्रदेश,उत्तराखंड सत्संग मीडिया कवरेज
|
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

मुरादाबाद, 13अगस्त2012
कथा से मिट जाएंगे जीवन के विकार

मुरादाबाद, कासं : संत आसाराम बापू ने रसूलपुर स्थित अपने आश्रम में कहा कि आत्मा चैतन्य है। दुख आता है, जाता है, विपदाओं से घबराना नहीं चाहिए। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की महत्ता का बखान करते हुए कहा कहा कि उनकी 64 कलाएं व इतने ही 64 गुण। अगर 15 गुण भी आत्मसात करें तो चिंता दूर हो जाती है। उन्होंने कहा कि जिस समय जिस अवतार की आवश्यकता थी, प्रभु ने वह अवतार लिए। प्रभु श्रीराम का अवतार सत्य, मर्यादा और अनुशासन की रक्षा के लिए हुआ। भगवान दत्तात्रेय का अवतार ज्ञान की प्रधानता के लिए हुआ, लेकिन प्रभु श्रीकृष्ण का अवतार प्रेम की प्रधानता के लिए हुआ। भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हमें परिस्थितियों के सिर पर पैर रखकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। प्रभु के स्मरण मात्र से ही कष्ट दूर हो जाते हैं। बापू ने श्रीमद भागवत कथा के श्रवण की नसीहत देते हुए कहा जीवन के सारे दुख, विकार कथा के श्रवण से मिट जाते हैं। व्यवस्था में श्री योग वेदांत सेवा समिति के अध्यक्ष विपिन लोहिया, ललित चौधरी, नीरज विश्नोई, विपिन गुप्ता, केजी अग्रवाल, अनिल मिश्रा, राजीव गुप्ता, दिनेश शर्मा, मनोज चौधरी आदि शामिल रहे। सत्संग से पूर्व बापू ने योग व्यास पीठ का उद्घाटन किया। योग वेदांत समिति के मीडिया प्रभारी विपिन गुप्ता ने बताया कि सोमवार सुबह साढ़े छह बजे से साढ़े सात तक ध्यान योग और साढ़े सात बजे से साढ़े नौ बजे तक बापू का प्रवचन होगा।

मुरादाबाद, 14अगस्त2012
गुरु कृपा से दूर होगा अंधकार : आसाराम
मुरादाबाद : दोनों हाथ प्रार्थना के भाव में बंधे। होठ पर ú का महामंत्र। मन में अगाध श्रद्धा के भाव और आंखों में बापू का अलौकिक चेहरा। हर कोई भक्ति भाव में तल्लीन। इस सुखद क्षण का गवाह बना रसूलपुर दिव्य लोक आश्रम। मौका था संत आसाराम बापू के सत्संग समारोह का। आश्रम में श्रद्धालुओं ने योग ध्यान शिविर में गुरु मंत्र का उच्चारण किया। सुबह साढ़े छह से सात बजे तक गुरु वंदना के बाद संत आसाराम बापू ने कहा कि गुरु के मुख से निकला स्वर श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद होता है। गुरु ज्ञान मिलने सेअंधकार दूर हो जाता है। व्यक्ति चुनौतियों में भी मुस्कराता है। कठिनाइयां दूर होने लगती हैं। गुरु के स्वरूप मात्र से ही उनके दर्शन होते हैं। लाखों लोगों ने इस आध्यात्मिक अनुभव को व्यक्त किया है। जब भी संकट हो गुरु का स्मरण करो, मुसीबतें खुद दूर हो जाएंगी। संत ने कहा कि ईश्र्वर से अगर कुछ नहीं मांगने वालों को सबकुछ मिलता है। बापू ने ओंकार मंत्र को आत्मसात करने की नसीहत देते हुए कहा कि मंत्र के जाप से शरीर के रोग दूर हो जाते हैं। 50 दिन के अनुष्ठान से सात जन्मों के पाप धुल जाते हैं। बापू ने कहा हनुमान जी के पास ऋद्धि और सिद्धि दोनों थी। इसी शक्ति ने उन्हें प्रभु श्रीराम का अनन्य भक्त बनाया। प्रभु श्रीराम के राज्याभिषेक का बखान करते हुए कहा कि रघुकुल नंदन का नाम लेते ही मन में परिवार और संस्कार की भावनाएं जाग्रत होने लगती है। प्रभु श्रीराम का अवतार हमें मर्यादा, अनुशासन, सत्य के अनुसरण की नसीहत देता है। सत्संग सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। योग वेदांत शिविर के मीडिया प्रभारी विपिन गुप्ता ने बताया कि देर शाम बापू बरेली के लिए रवाना हो गए। व्यवस्था में श्री योग वेदांत सेवा समिति के अध्यक्ष विपिन लोहिया, ललित चौधरी, नीरज विश्नोई, विपिन गुप्ता, केजी अग्रवाल, अनिल मिश्रा, राजीव गुप्ता, दिनेश शर्मा, सुभाष यादव, मनोज चौधरी आदि शामिल रहे। |
|
|
Comments
|
Thappad Mar Dhongi Baba Created by Rahul in 9/3/2012 10:10:48 AMApni press release mein ye nahi dikhaoge...ki Asharam thappad kaise mara media ko.
Sab dhogi hain,,,
|
|
BHAKTI Sadgurudeo ki.......... Created by santosh nigam in 8/28/2012 10:48:30 PMarter reading above article main dhan ho gaya yeh mera saubhagya ki mujhe aaj read ka avasar mila. jai ho sadgurudeo bhagwan ki. yehi prathna hai ki sabka mangal ho, sabka kalyan ho................
|
|
Param Satya Created by Prashant in 8/24/2012 2:23:27 AMYahi satya hai ki guru kripa hi kewalam shishasya param mangalam: shri satgurudev bhagwan ki jai ho...
|
|
|
|
|
|
|
|
| |
|
|
|
| Recent Articles
|
Page:
of
88
|
| |
|
|
|
|
|
|
|