Register
Login
दो दिवसीय पूनम दर्शन सत्संग बदरपुर में शुरू
जासं, नई दिल्ली : बदरपुर में संत आसारामजी बापू पावन सान्निध्य स्थानीय आली गांव सरिता विहार के मैदान में बुधवार से दो दिवसीय पूनम दर्शन सत्संग कार्यक्रम शुरू हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंचे। सत्संग के सत्र में बापूजी के व्यासपीठ पर पहुंचते ही मधुर-मधुर नाम हरि-हरि ओम मधुर कीर्तन के साथ श्रद्धालुओं ने बापूजी का भव्य स्वागत किया। बापूजी ने भी सभी का अभिवादन स्वीकार किया और सत्संग अमृत का पान कराते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति मानव मात्र को अपने जीवन में दिव्यता लाने का सर्व जनहिताए सर्वजन सुखाए हेतु कर्म करने का संदेश देती है।