Register
Login
संत श्री आशारामजी आश्रम संत श्री आशारामजी बापू मार्ग ,साबरमती अमदावाद – 5 ,संपर्क--(079) 39877731-39
website-www.ashram.org
प्रेस नोट 22 जुलाई 2012
स्वामी रामदेव के सहयोगी आचार्य बालकृष्ण को सी.बी.आई शीघ्र रिहा करे -संत श्री आशारामजी बापू
संत श्री आशारामजी बापूजी ने स्वामी रामदेव के सहयोगी आचार्य बालकृष्ण की गिरफ़्तारी पर कहा कि उन्हें शीघ्र रिहा करे| सी.बी.आई द्वार केंद्र के इशारे पर ऐसा करना गलत है| सी.बी.आई केंद्र के इशारे साधू संतो को सताने में अपनी भूमिका निभाती है,तो सी.बी.आई से लोगो का विश्वास उठ जायगा और भारतवासियों में केंद्र सरकार के प्रति आस्था और स्नेह में कम हो जायगा| केंद्र द्वार बल पूर्वकजुल्म का आश्रय लेना,दमन की नीति अपनाकर साधू संतो को सताना गलत है| बापूजी ने सरकार को जनहित की भावना को बनाए रहने की सलाह देते हुए कहा कि प्रजा के नाराजगी,धिक्कार के भागी न बने| संत श्री ने कहा कि मेरा किसी भी पार्टी या सरकार से कोई विरोध नहीं है|लेकिन मै सत्य का समर्थक हूँ और अत्याचार का विरोधी हूँ| हवाई जहाजों में जो टिकिट २२०० की मिलती है|उसी जहाज की टिकट २ घंटे के बाद १२ हजार रुपए में बिकती है| अगर कोई यात्री जहाज में यात्रा करें हेतु १०-१५ मिनिट पहले पहुँचता है तो भी जहाज वाले दरवाजा बंद कर देते है|इस प्रकार के अनेको मुद्दों पर सरकार का कोई ध्यान नहीं है|और पासपोर्ट जैसी छोटी सी बात का बतंगड बनाकर संत को गिरफ्तार करना कहाँ तक उचित है| उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व कांची कम कोटि पीठ के शंकराचार्य की गिरफ्तारी हुई उन अपर तरह तरह के आरोप लगे तब भी बापूजी सभी के साथ पर दिल्ली के जंतर मंतर पर धरने पर बैठे थे| गत वर्ष हुए अन्ना हजारे के आंदोलन को बापूजी ने खुला समर्थन दिया था और उन्हें रामलीला मैदान अनसन हेतू स्थान देने की सरकार से अपील की थी| सरकार ने बापूजी की अपील मानकर समाज सेवक अन्ना हजारे जी को अनसन के लिए रामलीला मैदान में अनुमति प्रदान की गयी थी|बापूजी ने कहा कि सी.बी.आई जनहित में स्वामी रामदेव के सहयोगी आचार्य बालकृष्ण को शीघ्र रिहा करे|
डॉ. सुनील वानखेड़े,
केंन्द्रीय मिडिया प्रभारी,
मो.न.09227505012
,Email: press@ashram.org