Sant Shri
  Asharamji Ashram

     Official Website
 
 

Register

 

Login

Follow Us At      
40+ Years, Over 425 Ashrams, more than 1400 Samitis and 17000+ Balsanskars, 50+ Gurukuls. Millions of Sadhaks and Followers.
पंजाब सत्संग मिडिया कवरेज

 

 

 

 Dianikbhaskar

प्रभु की शरण के लिए गुरु की कृपा जरूरी : बापू आसाराम

 प्रभु की शरण में जाने के लिए गुुरु की कृपा पाना जरूरी है। इसलिए मनुष्य को सच्चे मन से प्रभु का नाम लेना चाहिए। यह प्रवचन संत आसाराम बापू ने पठानकोट के दशहरा ग्राऊंड और शाहपुरकंडी के हैलीपैड पर आयोजित कार्यक्रम में कहे। आसा राम बापू ने कहा कि मणिमहेश यात्रा के दौरान वहां के लोगों द्वारा मास काटा जाता है, जोकि सनातन धर्म के विपरीत है। धर्मस्थल हमारे आस्था व पूजा के केंद्र हैं। इसलिए वहां पर सदा ही अच्छे व नेक काम होने चाहिए। संत सदा ही अपने भक्तों को सही मार्गदर्शन देता है। इसलिए सच्चे संत की शरण में जाने से ही मानव का कल्याण होता है। हमें समाज में लोगों की सेवा के लिए सदा ही तत्पर रहना चाहिए ताकि समाज सदा ही विकास की राह पर चल सके। इस मौके पर संत आसाराम बापू ने अपने भक्तों को और भी कथाएं सुनाई तथा प्रसाद वितरित कर आशीर्वाद दिया। इस मौके पर डिप्टी स्पीकर दिनेश सिंह बब्बू, बांध परियोजना के कार्यकारी अभियंता आरएल मित्तल, एसके गुरनाल, राज कुमार चौधरी, योग वेदांत समिति के पदाधिकारी उपस्थित थे। इस दौरान 'दिव्य प्रेरणा प्रकाश' साहित्य मुहैया करवाया गया।

पठानकोट के दशहरा मैदान में आसाराम बापू के प्रवचनों को सुनने उमड़े श्रद्धालु। इस मौके पर नि:शुल्क बाल संस्कार प्रदर्शनी भी लगाई गई।

पठानकोट के दशहरा मैदान में देर रात प्रवचन करते हुए आसा राम बापू ने कहा कि सुख-दु:ख, बचपन, जवानी और बुढ़ापा आते-जाते हैं,लेकिन जो इन सबको जान लेता है, वही आत्मा परमात्मा है। भगवान न तो दूर है और न ही दुर्लभ। हमें अपने को कभी बीमार नहीं समझना चाहिए, क्योंकि बीमारी आती है और चली जाती है। बापूजी ने कहा कि जब मनुष्य नीरस होता है, तब वह अपराधी पराधीन बनता है। सुख के लिए वह गलत काम करता है, लेकिन उसे सुख की बजाए दु:ख मिलता है। इसलिए मनुष्य को सत्संग में जाना चाहिए।

कहा, सुख-दु:ख, बचपन, जवानी और बुढ़ापा आते-जाते हैं, लेकिन जो इन सबको जान लेता है, वही आत्मा परमात्मा है

  Comments

There is no comment.

Your Name
Email
Website
Title
Comment
CAPTCHA image
Enter the code
  
Recent Articles
24 May 13 बड़ोदरा में बही सत्संग गंगा
पूनम दर्शन निमित्त बड़ोदरा में २ दिवसीय सत्संग-२३ - २४ मई २०१३ .. Read more..
17 May 13 अवतरण दिवस सेवा - आदिवासियों में भंडारा
पूज्य बापूजी के अवतरण दिवस के निमित्त ग्राम निमखेडी, जिला- बुलडाणा महाराष्ट्र में भंडारे का आयोजन ह..... Read more..
13 May 13 जग कैसा है ?
जग कैसा है ? जैसा आपका भाव है , वैसा ही जग भासता है ... .. Read more..
4 May 13 वैदिक तरीके से मनाया अवतरण दिवस
वैदिक तरीके से मनाया अवतरण दिवस - रायपुर प्रेस .. Read more..
4 May 13 अवतरण दिवस पर लख लख बधाई
अवतरण दिवस पर लख लख बधाई - महालक्ष्मी भाग्योदय नई दिल्ली - ३० अप्रैल २०१३ .. Read more..
Copyright © Shri Yoga Vedanta Ashram. All rights reserved. The Official website of Param Pujya Bapuji