You can report this video if you think it to be inappropriate, we will review your submission soon. If your reason is not listed here, like copyright infringements, please contact us directly by email.
सत्संग के मुख्य अंश :
* कार्तिक मास में ४ काम होते हैं- घर-दूकान की साफ़ सफाई, नयी चीज़ लाना, मिठाई खाना-खिलाना और दिए जगमगाना
* पूज्य श्री इन चार कामो को आध्यात्मिक तरीके से बताते हैं-
* घर की सफाई के साथ ह्रदय की भी सफाई करो| किसी से वैर, काम, क्रोध, लोभ की गाँठ मत बाँधो| सब भगवान के, भगवान सभी के | इस तरह से ह्रदय शुद्ध होगा |
* नयी चीज़ लाते है- बीमारी शरीर में है, चिंता चित्त में है, दुःख मन में है, मैं भगवान का हूँ भगवान मेरे हैं, तरंग समुद्र में और समुद्र तरंग में, जीव ईश्वर में और ईश्वर जीव में है, मैं प्रभु का हूँ | ये नयी चीज़ लाइए |
* मिठाई खाना-खिलाना -- आप प्रसन्न रहिये | सुबह गहरा स्वास लेकर सवा मि० तक रोके, विचार करें मैं आनंद स्वरुप ईश्वर का हूँ और ईश्वर मेरे हैं और फिर दुःख, अशांति को बाहर निकाल दे ऐसा १० बार करे, आप मीठे रहेंगे और आपके संपर्क में आने वाले भी मधुर हो जायेंगे |
* ज्ञान के दिए जलाना -- कितनी बार ये शरीर पैदा हुआ, बड़ा हुआ और मर गया पर आत्मा शाश्वत है आत्मा की मौत नही होती, सबकी गहराई में मेरा परमात्मा है इस तरह ज्ञान के दीये जलाए