You can report this video if you think it to be inappropriate, we will review your submission soon. If your reason is not listed here, like copyright infringements, please contact us directly by email.
रक्षा बंधन पर वंदन करते गुरुवर के चरणों में ,
ये जीवन अब बीते सारा गुरुवर के ही चरणों में
निभता रहे पूनम व्रत सबका गुरुवर के चरणों में ....
गुरु ही ब्रह्मा विष्णु हैं और गुरु ही अलख निरंजन हैं
गुरु ही मंगलकारी हैं और गुरु ही भव भय भंजन है
सारे तीरथ मंदिर होते हैं गुरुवर के चरणों में ,
ये जीवन अब बीते सारा गुरुवर के चरणों में
गुरु - शिष्य सा पावन जग में ना कोई दूजा बंधन है
गुरुवर की कृपा दृष्टी से मिटते सब भव भंजन है
हम सब कुछ अर्पण करते हैं गुरुवर के ही चरणों में
रक्षाबंधन पर वंदन करते गुरुवर के चरणों में ...
धरा पे उतरे हित करने को , गुरुवर का अभिनन्दन है
करुणा वरुणा के सागर गुरुवर का ही अभिनन्दन है
ये शीश सदा झुकता ही रहे प्यारे गुरुवर के चरणों में
रक्षाबंधन पर वंदन करते गुरुवर के चरणों में ...
गुरु रक्षा सबकी करते हैं , शक्ति का करते स्पंदन हैं
प्रभु दिखे सर्वत्र हमें , गुरु हमें देते ऐसा अंजन है
हम श्रद्धा को अडिग रझे , अपने गुरुवर के चरणों में
ये जीवन अब बीते सारा , गुरुवर के ही चरणों में
Watch FREE LIVE Webcast on Mangalmay TV