शीत ऋतु के बलवर्धक प्रयोग 
शीत ऋतु के बलवर्धक प्रयोग
मखाने और सूखे सिंघाड़े - दोनों आधा-आधा किलो की मात्रा में लेकर अच्छी तरह से पीसकर मिला लें तथा बरनी (जार) में भरकर रख लें l प्रतिदिन सुबह खाली पेट १ चम्मच (५ ग्राम) पिसी मिश्री मिलाकर एक गिलास दूध के साथ फांक लें या मिश्री दूध में घोल लें और चूर्ण फांक कर ऊपर से दूध पी लें l इसी प्रकार शाम को भोजन के ३ घंटे पहले भी सेवन करें l तीन महीने तक यह प्रयोग करने से शरीर हृष्ट-पुष्ट होगा l
नोट : (मखाने खरीदते समय अच्छी तरह देख लें, कहीं उनमे कीड़े तो नहीं हैं l)
विदारीकन्द (विधारा) और अश्वगंधा आधा-आधा किलो की मात्रा में लेकर अलग-अलग पीसकर छान लें l इस मिश्रण में एक किलो पिसी हुई मिश्री मिलाकर तीन बार छननी से छानें ताकि तीनों अच्छे से मिश्रित हो जायें l इसे कांच के बर्तन में भरकर रख लें l रोज़ १-१ चम्मच (५-५ ग्राम) चूर्ण सुबह-शाम दूध के साथ ३ माह तक लें l दूध न मिल सके तो शहद में मिलाकर चाट लें l पानी के साथ भी ले सकते हैं l यह बहुत बलवर्धक प्रयोग है l
- मलाई में पिसी मिश्री मिलाकर सुबह खाली पेट खाने से शरीर पुष्ट, सुडौल और शक्तिशाली होता है l इसके सेवन से पेट की जलन, वातप्रकोप (गैस), पितप्रकोप (एसिडिटी), प्यास और पेट में बड़ी हुई गर्मी का शमन होता है l चेहरे की त्वचा पर मलाई का लेप लगाने से त्वचा कान्तिपूर्ण, चिकनी, मुलायम और स्वस्थ रहती हैं l दूध पीते समय मलाई हटानी नहीं चाहिए, सोने के २ घंटे पहले मलाई के साथ ही दूध पीना चाहिए l
नोट : (कफ, खांसी, अपच तथा कब्ज़ के रोगी, ह्रदय रोगी और बड़े हुए कोलेस्ट्रोल वाले रोगी को मलाई का सेवन नहीं करना चाहिए l)
Lok Kalyan Setu –Dec. 2009
View Details: 3247

|
Comments
|
New Comment Created by Vikas Gupta in 2/21/2013 7:23:10 PM Dhatu Durbalta me kya karna chaiye,rog 13 saal purana ho to
|
|
New Comment Created by Beena sharma in 2/14/2013 9:51:52 PM Neck mai pain hone par kya kare
|
|
Reply to uthte-baithte samay chakkar aana Created by Ashram Community Moderator in 12/19/2012 8:09:08 AM Hari Om,
चक्कर आते हो तो हाथ के अंगूठे को पकड़कर खूब दबायें ....जैसे एक्यूप्रेशर करते हैं , सभी तरफ से खूब अच्छी तरह से दबायें .....दोनों हाथो के अंगूठे को करें .... रोज सुबह नींद में से उठने के बाद तुरंत ये २-५ मिनट करें तो सिर दर्द होन , चक्कर आना ये तकलीफ़ कभी नहीं होगी ....हैं तो मिट जाएगी । - श्री सुरेशानंदजी वड़ोदरा 9/11/2011
|
|
uthte-baithte samay chakkar aana Created by Uma Shankar Tiwari in 12/17/2012 8:23:00 PM New Commentydi kisi ko uthte-baithte chakkar aata ho to use kya karna chahhiye
|
|
|
|
|
|