Register
Login
अदरक व पुदिनायुक्त आँवला शरबत लाभ :इसके नियमित सेवन से यकृत (लीवर) एवं आँतो की कार्यक्षमता बढकर अन्न का पाचन ठीक से होता है | यह भूख को बढाता है और वायु का अनुमोलन करता है | अत: अरुचि (Anorexia), अम्लपित्त (Acidity ), पेट फूलना (Gas ), कब्ज (Constipation), कृमिरोग आदि पेट के अनेक रोगों में लाभदायी है | इसके अतिरिक्त हृदय, मस्तिष्क एवं बालों के लिए भी हितकर है | शरीर पुष्ट एवं बलवान बनता है और चेहरे की कांती बढती है | यह रोगप्रतिकारक शक्ती बढाकर ऋतु – परिवर्तनजन्य रोगों से रक्षा करता है | इसके सेवन से दिनभर शरीर में उत्साह, प्रसन्नता एवं स्फूर्ती बनी रहती है | सेवन – विधी : २० – ३० मि. ली. शरबत पानी में मिलाकर ले |
- Rishi Prasad July 2012