Register
Login
तुलसी गोली के लाभ :- यह तुलसी के बीज, सोंठ, काली मिर्च, पीपर आदि दिव्य ओषधियों से युक्त होने से सभीके लिए लाभदायी है | इसमें निहित द्रव्यों के गुण-धर्म : (१) सोंठ : जठराग्निवर्धक, आमपाचक, रुचिकर, मलनिस्सारक, कफवातशामक व ह्रदय के लिए बलदायक है | (२) काली मिर्च : अग्नि-उद्दीपक, यकृतोत्तेजक , कफनिस्सारक, कृमिनाशक, मज्जा-तंतुओं के लिए बलदायी है | (३) पीपर : रसायन, वीर्यवर्धक, मेध्य ( बुद्धि को मेधावी बनानेवाला ) व मस्तिष्क की दुर्बलता में उपयोगी है | (४) तुलसी बीज : रसायन, बल्य, वीर्यवर्धक, कृमिनाशक, शुक्रधातु की क्षीणता में लाभदायी हैं |
- Lok Kalyan Setu May 2012