Welcome to Ashram.org | Login | Register
 
 
 

 

 

 

 
Tips

Diwali Tips

काली चौदसः नारकीय यातनाओं से रक्षा

नरक चतुर्दशी (काली चौदस) के दिन सूर्योदय से पूर्व उठकर तेल-मालिश (तैलाभ्यंग) करके स्नान करने का विधान है।'सनत्कुमार संहिता' एवं 'धर्मसिंधु' ग्रंथ के अनुसार इससे नारकीय यातनाओं से रक्षा होती है।

काली चौदस और दीपावली की रात जप-तप के लिए बहुत उत्तम मुहूर्त माना गया है। नरक चतुर्दशी की रात्रि में मंत्रजप करने से मंत्र सिद्ध होता है।

इस रात्रि में सरसों के तेल अथवा घी के दीये से काजल बनाना चाहिए। इस काजल को आँखों में आँजने से किसी की बुरी नजर नहीं लगती तथा आँखों का तेज बढ़ता है।

दीपावलीः लक्ष्मीप्राप्ति की साधना


दीपावली के दिन घर के मुख्य दरवाजे के दायीं और बायीं ओर गेहूँ की छोटी-छोटी ढेरी लगाकर उस पर दो दीपक जला दें। हो सके तो वे रात भर जलते रहें, इससे आपके घर में सुख-सम्पत्ति की वृद्धि होगी।

मिट्टी के कोरे दीयों में कभी भी तेल-घी नहीं डालना चाहिए। दीये 6 घंटे पानी में भिगोकर रखें, फिर इस्तेमाल करें। नासमझ लोग कोरे दीयों में घी डालकर बिगाड़ करते हैं।

लक्ष्मीप्राप्ति की साधना का एक अत्यंत सरल और केवल तीन दिन का प्रयोगः दीपावली के दिन से तीन दिन तक अर्थात् भाईदूज तक स्वच्छ कमरे में अगरबत्ती या धूप (केमिकल वाली नहीं-गोबर से बनी) करके दीपक जलाकर, शरीर पर पीले वस्त्र धारण करके, ललाट पर केसर का तिलक कर, स्फटिक मोतियों से बनी माला द्वारा नित्य प्रातः काल निम्न मंत्र की मालायें जपें।

ॐ नमो भाग्यलक्ष्म्यै च विद् महै।

अष्टलक्ष्म्यै च धीमहि। तन्नो लक्ष्मीः प्रचोदयात्।।

अशोक के वृक्ष और नीम के पत्ते में रोगप्रतिकारक शक्ति होती है। प्रवेशद्वार के ऊपर नीम, आम, अशोक आदि के पत्ते को तोरण (बंदनवार) बाँधना मंगलकारी है।


 Light Deepak near Tulsi or Ashoka tree

  Light a Deepak under Asoka tree or a Tulsi at the time of Sandhya of Deepavali.

 


 

Be Happy and Cheerful during Diwali Days

 

 Please read below Satsang Vani by Pujya Bapuji

 

• दिवाली के दिवस , धन तेरस को दीप उत्सव के साथ ध्यान रखे की दिवाली के दिनों में दिनभर प्रसन्न, उल्हासित , आनंदित रहना है …
• उन दिनों में शांत हो के अच्छी तरह से प्राणायाम करे….शाम को सूर्य अस्त के पहले मन में गुरु मन्त्र जप के प्राणायाम करना है ….कुम्भक कर के श्वास अन्दर रोक के गुरुमंत्र जपे और छोड़ते समय बाहर फूंक मारनी है…….ऐसे १० से १५ करो..ऐसा करने से चित्त में भगवत प्रसाद-जा कण बनेंगे.. मन प्रसन्न रहेगा॥
ॐ नमो नारायणाय ..सर्व समर्थ्यम लक्ष्मी नारायण.. ऐसे चिंतन कर के हँसते हँसते नींद में जाना है ॥

-19th Oct'08 अमदावाद

दिवाली को रात को सूर्यास्त के समय श्वास अन्दर भर के “ॐ शान्ति” ५ बार जप कर के फूंक मार के बाहर छोड तो रोग, चिंता और कटु स्वभाव को बाहर छोड़ दो….२७ से करो…अभी आज से ही २३ २४ से ही करो … सूरज के किरण हो तब करना…

१० /१५ बार करो दिवाली के शाम को ऐसा करो..और रात को सो जाओ तो लक्ष्मी जी विचरण करती है …इसलिए “लक्ष्मी -नारायण ” ऐसे जपो…श्वास अन्दर जाए तो “ शान्ति” बाहर आए तो एक…श्वास अन्दर जाए तो “ आनंद” श्वास बाहर आए तो.. “२” ऐसे अपने दिल में भगवान की भक्ति जगाते सो जाना…. ऐसा कर के सोयेंगे , सुबह उठेंगे तो वर्ष का प्रथम दिन सुख-शान्ति में जायेगा …तो वर्ष भर आनंद में जायेगा…॥

-23rd Oct'08, Sumerpur

Do Laxmi Pooja

 

 Please read below Satsang Vani by Pujya Bapuji

 

दिवाली की रात लक्ष्मी पूजन करना, धन -संपत्ति रहे..लेकिन लक्ष्मी आए तो धन संपत्ति का उपयोग केवल भोग वासना से पाशवी जीवन में उड़ाने के लिए नही करे,अपने जीवन में संयम , सदाचार, परदुख कातरता हो , अपनी आवश्यकता पूर्ति हो , लोक कल्याण में तन, धन लगे, पुरुषार्थ एवं उद्योग से लक्ष्मी प्राप्त होती है, सत्कर्म और दान-पुण्य से बढ़ती है, तथा संयम से सावधानी से लक्ष्मी स्थायी होती है |

-17th Oct'08, Amdavad

 


Beware of Sweets

 

Please read below Satsang Vani by Pujya Bapuji

 

मिठाइयों से सावधान

दीवाली में मिठाइयाँ नपी-तुली खाना….स्वामी विवेकानंद बोलते कि , “मिठाई के दुकान साक्षात यमदूत की दुकान है!!” विवेकानंद की बात से हम सहमत है…. कोई जरुरी नहीं शरीर को मिठाईयों की….. स्वास्थ्य के लिए रोटी, सब्जी , दाल , फल खाते ये पर्याप्त है….. बाकी फालतू है…. रसगुल्ले तो दुश्मन को भी नही खिलाये! …कलकत्ता में छेना ज्यादा चलता तो स्वास्थ्य भी क्षीण है …और इडली डोसा ...पेट ख़राब कराने का एकदम सीधा रास्ता….. किसी को slow poisoning देना है ना तो इडली डोसा खिलाये…. और किसी को मीठा जहर देना हो तो “कुरकुरे” दे दो!! ये चीजे स्वास्थ्य के लिए बहुत नुकसान करते ..इन से बचो…
बाजार में बेसन की मिठाई मिलती.. तो बेसन ४० रुपये किलो है और चावल का आटा १८ रुपये किलो ..तो मिठाई दोनों को मिक्स कर के बनाते तो और भी सत्यानाश है…. बाजारू मिठाई से सावधान रहे… नपी-तुली खाना …।
पटाखों से भी परहेज करना..
-19th Oct'08 Amdavad
 

 

  
Contact Us | Legal Disclaimer | Copyright 2013 by Shri Yoga Vedanta Ashram. All rights reserved.
This site is best viewed with Microsoft Internet Explorer 5.5 or higher under screen resolution 1024 x 768