मंत्र सिद्धि योग
(जनवरी २०११)

जनवरी २०११ में मंत्र सिद्धि योग तिथियाँ :
१) ३ जनवरी (सोमवती अमावस्या )
२) ४ जनवरी ( सूर्य ग्रहण )
३) १२ जनवरी (बुधवार अष्टमी )
४) १५ जनवरी (मकर संक्रांति )
५) २० जनवरी (गुरु पुष्य अमृत योग )
६) २६ जनवरी (बुधवार अष्टमी )
"जनवरी महीने के ६ दिन मंत्र सिद्धि योग हैं , उन दिनों में सौ काम नहीं , हज़ार काम नहीं , लाख काम , करोड काम छोड कर आप आर्तभाव से गुरु मंत्र जपना , जिससे आपको लाखों गुना फायदा होगा ,एकाग्रता से जपो तो लाख गुना नहीं तो १० हज़ार गुना प्रभावकारी है | भगवान ने पैसा दिया है तो इन तिथियों में दान खूब करें | हमे तो ७०-७२ साल में ऐसा नहीं दिखा कि एक महीने में ६ तिथियाँ मंत्र सिद्धि कि हों , साधना सिद्धि योग कि हों , दान सिद्धियोग कि हों ,तपश्या सिद्धि योग कि हो | दरिद्रता मिटाने के लिए जप करेंगे तो भी सफल , रोग मिटाने के लिए करेंगे तो भी सफल , रोग मिटाने के लिए करेंगे तो भी सफल और भगवान को पाने के लिए करेंगे तो भी सफलता मिलेगी |" - पूज्य बापूजी
मंत्र सिद्धि योग विशेष ॐकार जप